मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुभ अकाउंटिंग
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए

रोज़ का पूरा हिसाब, हमेशा फ्री।

बिक्री और खरीदी के GST बिल, स्टॉक, बैंक, पेमेंट और खर्च। छोटे-मोटे टूल नहीं, पूरा बेसिक अकाउंटिंग, बिना पैसे के। और आपका डेटा जब चाहें Excel या CSV में निकाल लें।

Windows के लिए · Android जल्द

TAX INVOICE
Ramu Traders
SA/26-27/0042
19-10-2026
Bill to: Shamu Traders
ITEMHSNQTYRATECGST 9%SGST 9%
SSD 512GB852322,450.00441.00441.00
HDMI Cable 1.5m85445180.0081.0081.00
Taxable₹5,800.00 CGST₹522.00 SGST₹522.00 Total₹6,844.00
नमूना बिल

हमेशा फ्री

बेसिक अकाउंटिंग के लिए कभी पैसे नहीं।

डेटा Excel / CSV में

कभी भी निकालें, किसी बंद फ़ॉर्मेट में नहीं।

डेटा आपके कंप्यूटर पर

आपकी चुनी हुई ड्राइव पर रहता है।

GST के हिसाब से

हर लाइन पर CGST/SGST, GSTIN की जाँच।

फ्री में क्या मिलता है

पूरा अकाउंटिंग, हमेशा फ्री

GST कैलकुलेटर जैसे छोटे टूल नहीं। रोज़ का हिसाब रखने के लिए जो चाहिए, वह सब।

✓ हमेशा फ्री

आइटम मास्टर

सामान की लिस्ट HSN और GST रेट के साथ। स्टॉक अपने-आप अपडेट।

पार्टी मास्टर

ग्राहक और सप्लायर, GSTIN और पते के साथ।

बिक्री बिल

GST बिल बनाएँ, प्रिंट करें या PDF भेजें।

खरीदी बिल

सप्लायर का बिल डालें, स्टॉक अपने-आप बढ़े।

पेमेंट आया / गया

किससे पैसा आया, किसे दिया, सब दर्ज।

खर्च

किराया, बिजली, चाय-पानी, हर खर्च की एंट्री।

पार्टी लेजर

हर ग्राहक और सप्लायर का पूरा खाता और बकाया।

बैंक

बैंक खाते और उनका लेन-देन एक जगह।

फ्री प्लान: एक यूज़र, एक डिवाइस (Windows या Android), एक कंपनी, एक फ़र्म। GST रिपोर्ट अलग प्लान में हैं, नीचे कीमत देखें।

आपका डेटा, आपकी मर्ज़ी

जब चाहें, पूरा डेटा Excel या CSV में

Settings में एक बटन दबाइए। पार्टी, आइटम, बिक्री, खरीदी और पेमेंट, सब एक Excel फ़ाइल में आ जाते हैं, हर चीज़ की अलग शीट में।

CSV भी चुन सकते हैं, जो लगभग हर सॉफ़्टवेयर में खुल जाता है। कोई बंद फ़ॉर्मेट नहीं, इसलिए आप हमारे साथ बँधे नहीं हैं।

.xlsx.csv
Everything
Parties, items, invoices, bills and payments in one file.
✓ ExcelCSV (zip)
Export everything
Parties
Items
Sales
Sale Items
Purchases
Purchase Items
Payments
सॉफ़्टवेयर की Export स्क्रीन जैसा चित्र
कीमत

अकाउंटिंग फ्री। GST रिपोर्ट चाहिए तो छोटा सा प्लान।

अकाउंटिंग

रोज़ का पूरा हिसाब।

₹0हमेशा
  • आइटम और पार्टी मास्टर
  • सारे वाउचर: बिक्री, खरीदी, पेमेंट, खर्च
  • पार्टी लेजर
  • बैंक
  • Excel / CSV में एक्सपोर्ट
फ्री डाउनलोड करें

GST

जिन्हें GST रिटर्न भरना है, उनके लिए।

₹110/ महीना + GST
₹1,188/ साल + GSTयानी ₹99 महीना
  • फ्री प्लान का सब कुछ
  • GST रिपोर्ट, जैसे GSTR-1 और GSTR-3B
  • इन रिपोर्ट से आप या आपके CA रिटर्न भरें

कई डिवाइस, कई यूज़र और कई फ़र्म के प्लान जल्द आएँगे।

शुरुआत

तीन कदम में चालू

1

डाउनलोड करें

एक सेटअप फ़ाइल। चलाने के लिए जो चाहिए, सब उसी में है।

2

इंस्टॉल करें

डेटा किस ड्राइव में रखना है, यह आप चुनें।

3

ईमेल से लॉगिन

पहली बार ईमेल पर OTP आएगा। उसके बाद आप लॉगिन रहते हैं।

सवाल-जवाब

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या मेरा डेटा Excel में निकल सकता है?

हाँ। पार्टी, आइटम, बिक्री, खरीदी और पेमेंट, सब Excel (.xlsx) या CSV में निकाल सकते हैं। ये आम फ़ॉर्मेट हैं जो Excel, Google Sheets और दूसरे सॉफ़्टवेयर में खुलते हैं। कोई बंद (proprietary) फ़ॉर्मेट नहीं, इसलिए आप कभी भी कहीं और जा सकते हैं।

क्या सच में हमेशा फ्री है?

हाँ। आइटम और पार्टी मास्टर, सारे वाउचर (बिक्री, खरीदी, पेमेंट, खर्च), पार्टी लेजर और बैंक, एक यूज़र और एक डिवाइस के लिए हमेशा फ्री हैं।

फ्री में क्या शामिल नहीं है?

GST रिपोर्ट, जो ₹110 महीना + GST के प्लान में हैं (सालाना लें तो 10% कम, ₹1,188 साल + GST)। कई डिवाइस, कई यूज़र और कई फ़र्म के प्लान जल्द आएँगे।

मेरा डेटा कहाँ रहता है?

आपके कंप्यूटर पर, उसी ड्राइव में जो आपने इंस्टॉल के समय चुनी।

इंटरनेट कब चाहिए?

पहली बार ईमेल से लॉगिन करने के लिए। उसके बाद रोज़ का काम बिना इंटरनेट के भी चलता है।

Android पर मिलेगा?

Android ऐप जल्द आ रहा है। अभी Windows पर उपलब्ध है।

संपर्क

बात करें

सवाल हो या डाउनलोड में दिक्कत आए, हमें ईमेल करें।